मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
UP Electricity Bill Waiver Scheme 2025-लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। अगर आपके ऊपर पुराना बिजली बिल बकाया है तो अब घबराने की जरूरत नहीं! सरकार ने एक बार फिर बिजली बिल राहत योजना लॉन्च की है, जिसमें बकाया बिल के सारे ब्याज 100 फीसदी माफ होंगे और मूलधन पर 25 प्रतिशत तक की भारी छूट मिलेगी। यह योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो रही है।
ऊर्जा मंत्री ने दी साफ़ निर्देश – कोई उपभोक्ता न छूटे!
शुक्रवार को शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विद्युत बिल राहत राहत योजना 2025-26 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक इस योजना का लाभ पहुंचना चाहिए। मंत्री जी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि एक भी बकायेदार उपभोक्ता इस योजना से वंचित न रहे। खास तौर पर घरेलू उपभोक्ताओं (2 किलोवाट तक लोड) और छोटे दुकानदारों-व्यापारियों (1 किलोवाट तक) को आसान किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी जाएगी।
साथ ही औसत खपत के आधार पर जिनका बिल बहुत ज्यादा आ गया था, उन बिलों में अपने आप कमी की जाएगी। सबसे बड़ी राहत यह है कि पुराने बिजली चोरी के मामलों में भी इस योजना के तहत छूट और राहत मिलेगी।
रोज़ाना रिपोर्टिंग, रोज़ाना फील्ड विज़िट अनिवार्य
ऊर्जा मंत्री ने सभी डिस्कॉम, पावर कॉर्पोरेशन और ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि योजना चलने के दौरान हर दिन की रिपोर्टिंग की जाए। क्षेत्रीय अभियंताओं को रोज फील्ड में जाकर निगरानी करनी होगी ताकि किसी उपभोक्ता को पंजीकरण, आवेदन या बिल सुधार में कोई परेशानी न हो।
पावर कॉर्पोरेशन चेयरमैन ने कहा – एक-एक उपभोक्ता तक पहुंचे योजना
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि नेवर पेड, लॉन्ग अनपेड और बिजली चोरी के पुराने मामलों वाले उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराकर उनका बकाया जमा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर हर विभाग का सहयोग लें और एक-एक उपभोक्ता तक इस योजना की जानकारी पहुंचाएं।
कैसे लें योजना का लाभ? पूरी प्रक्रिया यहां
यह शानदार योजना 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। पंजीकरण कराने के लिए आपको ये तरीके अपनाने होंगे:
- ऑनलाइन पोर्टल www.uppcl.org पर
- UPPCL कंज्यूमर मोबाइल ऐप पर
- विभागीय कार्यालय
- जनसेवा केंद्र
- फिनटेक एजेंट या मीटर रीडर के पास
अगर कोई दिक्कत हो तो सीधे 1912 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
तो देर किस बात की? 1 दिसंबर से पहले ही अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करा लीजिए। मौका सिर्फ तीन महीने का है, बाद में हाथ मलते रह जाएंगे!
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

