Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद में चलती कार बनी आग का गोला परिवार ने कूदकर बचाई जान, VIDEO VIRAL

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता 

ढेला नदी पुल पर कार में लगी भीषण आग

काशीपुर (उत्तराखंड) से मुरादाबाद आए परिवार की कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। थाना भोजपुर क्षेत्र के ढेला नदी पुल पर चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में बदल गई। कार सख्या UK 18 बी 2382 जलकर पूरी तरह खाक हो गई। आग इतनी तेज थी कि लपटें आसमान छूने लगीं और मौके पर भयानक जाम लग गया। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये रही कि फायर ब्रिगेड की टीम देर तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में गुस्सा भी भड़क उठा।

परिवार ने कूदकर बचाई जान

कार में सवार परिवार के चार लोग जैसे-तैसे दरवाजे खोलकर बाहर कूदे और बाल-बाल बच गए। अगर एक पल की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो जाता। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार से चल रही थी, तभी अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही सेकंड में आग की लपटें पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। डर के मारे परिवार के सदस्य चीखते-चिल्लाते सड़क पर दौड़े और पास खड़े लोगों ने उन्हें संभाला।

आग की लपटों ने लिया विकराल रूप

आग इतनी भयानक थी कि आसपास की गाड़ियां भी रुक गईं और लोग दूर से ही तमाशा देखते रहे। ढेला नदी पुल पर ट्रैफिक ठप हो गया। आग की तेज लपटों ने कार को कुछ ही मिनटों में कबाड़ बना दिया। कार का इंजन, टायर, सीटें सब कुछ जलकर राख हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया लेकिन फायर ब्रिगेड के न पहुंचने से सवाल खड़े हो गए। लोगों का कहना था कि अगर समय पर दमकल पहुंच जाती तो शायद कार का कुछ हिस्सा बच जाता।

उत्तराखंड के काशीपुर से आए थे मुरादाबाद

परिवार उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला है और किसी काम से मुरादाबाद आया था। हादसे के बाद सभी सुरक्षित हैं लेकिन सदमे में हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है, लेकिन सटीक कारण का पता अभी लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन फायर ब्रिगेड की सुविधा अभी भी कमजोर है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार जलते हुए दिख रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए तुरंत इंतजाम किए जाएं।