Uttarakhand Government Advertisement

Moradabad News : शव के बदले 1.70 लाख मांग रहा अस्पताल! मुरादाबाद में मचा बवाल, पुलिस पहुंची

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता

Moradabad News : मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में रहने वाला शिवा पुत्र नानक अपने दोस्त अमन पुत्र संजय सिंह के साथ एक हफ्ते पहले कुछ ऐसा हुआ जो पूरे परिवार को हिला गया। दोनों दोस्त सिविल लाइंस क्षेत्र में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास से बाइक पर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में शिवा और अमन बुरी तरह घायल हो गए। परिवार वालों ने फौरन उन्हें कांठ रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज शुरू हुआ।

इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे को हुए पूरे एक हफ्ता बीत गया, लेकिन शिवा की हालत बिगड़ती चली गई। अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरकार शिवा ने दम तोड़ दिया। परिवार का दावा है कि अब तक उन्होंने शिवा के इलाज पर अस्पताल को 7 लाख रुपये दे दिए हैं। लेकिन दुख की इस घड़ी में अस्पताल वालों ने शव सौंपने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपये और मांग लिए। इससे गुस्साए परिजन भड़क उठे और अस्पताल में जमकर हंगामा करने लगे।

परिवार का गुस्सा और पुलिस का एक्शन हंगामे की खबर मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक शिवा के परिवार में उसकी पत्नी गुंजा और महज 8 दिन की एक नन्ही बच्ची है। इधर, हादसे में घायल हुए उसके दोस्त अमन का इलाज अभी भी उसी अस्पताल में चल रहा है।