PM Kisan 21st Instalment-नई दिल्ली/कोयंबटूर, 19 नवंबर 2025 किसान भाइयों-बहनों, आज का दिन आपके लिए सोने में सुहागा वाला है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित भव्य कार्यक्रम से पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त रिलीज कर दी है। पूरे 18,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो चुकी है। हर पात्र किसान को 2,000 रुपये मिल गए हैं। इंतजार खत्म, खुशियां शुरू!
आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर साफ-साफ लिखा है – “प्रधानमंत्री 19 नवंबर 2025 को कोयंबटूर, तमिलनाडु में पीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी करेंगे।” और हुआ भी वही! यह राशि कई राज्यों की अपनी-अपनी किसान योजनाओं के साथ मिलकर किसानों को डबल फायदा दे रही है। मतलब खेती के नए सीजन से पहले जेब में अच्छी-खासी पूंजी आ गई है।
यह किस्त क्यों है इतनी खास?
खाद-बीज के दाम आसमान छू रहे हैं, मंडियों में भावों का कोई भरोसा नहीं है और छोटे-सीमांत किसानों के पास नकदी की हमेशा कमी रहती है। ऐसे में ये 2,000 रुपये किसी वरदान से कम नहीं हैं।
स्टारएग्री वेयरहाउसिंग एंड कोलेटरल मैनेजमेंट के को-फाउंडर और सीईओ अमित अग्रवाल ने कहा, “यह किस्त बिल्कुल सही समय पर आई है। बढ़ती इनपुट लागत, मंडी के उतार-चढ़ाव और नकदी की कमी छोटे किसानों को बहुत परेशान कर रही है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से किसान अब बेहतर तरीके से फसल के बाद के फैसले ले पा रहे हैं – भंडारण, बिक्री और कब करनी है, कर्ज कितना लेना है – सब पर असर पड़ रहा है। यह एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री स्टोरी बन रही है।”
अपना स्टेटस कैसे चेक करें? सिर्फ 1 मिनट का काम!
कई किसान पूछ रहे हैं – पैसा आया या नहीं? बहुत आसान है भाई!
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दाईं तरफ ‘Farmers Corner’ में ‘Beneficiary List’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
- ‘Get Report’ दबाते ही पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी – अपना नाम देख लें।
अगर नाम है तो पैसा 100% आ चुका है या कुछ घंटों में आ जाएगा।
इन किसानों को इस बार नहीं मिलेगा 2,000 रुपये – चौंकाने वाली लिस्ट
सरकार ने कुछ मामलों में पेमेंट रोक दिया है। अगर आप भी इनमें से किसी कैटेगरी में आते हैं तो अभी पैसे नहीं आएंगे:
- जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी या नाम करवाई, उन्हें इस बार नहीं मिलेगा।
- एक ही परिवार के दो या इससे ज्यादा सदस्य (पति-पत्नी दोनों या कोई नाबालिग बच्चे का नाम भी अगर जुड़ा है) लाभ ले रहे थे, उनका भी पेमेंट रोक दिया गया है।
इन सभी मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही पैसा आएगा। सरकार ने साफ कहा है कि गलत लाभ लेने वालों को बाहर किया जा रहा है ताकि असली जरूरतमंद तक राशि पहुंचे।
किसान भाइयों, आज का दिन सचमुच ऐतिहासिक है। 9 करोड़ परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अगर अभी तक पैसा नहीं आया है तो थोड़ा इंतजार करें या स्टेटस चेक कर लें। अगली किस्त तक खेती में अच्छा इस्तेमाल करें और भरपूर फायदा उठाएं!
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

